भारत

बम की अफवाह के बाद रूसी विमान रवाना

jantaserishta.com
10 Jan 2023 3:55 PM IST
बम की अफवाह के बाद रूसी विमान रवाना
x
जामनगर (आईएएनएस)| बम की धमकी मिलने के बाद मॉस्को से गोवा जा रहे विमान की जामनगर हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी और मंगलवार दोपहर करीब एक बजे विमान ने गोवा के लिए उड़ान भरी। जिला कलेक्टर सौरभ पारधी ने आईएएनएस को बताया कि ईमेल के जरिए रूसी विमान अजुर एयर जेडएफ2401 में बम होने की धमकी मिली थी, जिसके बाद उसे जामनगर की ओर मोड़ दिया गया था।
फ्लाइट सोमवार रात 9.30 बजे जामनगर एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी।
मंगलवार सुबह कलेक्टर पारधी ने मीडिया को जानकारी दी कि एनएसजी और राज्य बीडीडीएस की टीमों ने यात्रियों के सामान और हैंड बैगेज के अलावा विमान की भी गहन जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
एनएसजी द्वारा अपनी मंजूरी दिए जाने के बाद, फ्लाइट मंजूरी के लिए डीजीसीए और अन्य अधिकारियों से संपर्क किया गया।
जामनगर के पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलू ने कहा कि सुबह साढ़े दस से 11 बजे के बीच यात्री विमान में चढ़े और हवाईअड्डा प्राधिकरण से अंतिम मंजूरी का इंतजार किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story