भारत

बम की अफवाह के बाद रूसी विमान गोवा में सुरक्षित उतरा

jantaserishta.com
10 Jan 2023 5:17 PM IST
बम की अफवाह के बाद रूसी विमान गोवा में सुरक्षित उतरा
x
पणजी (आईएएनएस)| मास्को-गोवा रूसी उड़ान अजूर एयर जेडएफ401 में सोमवार रात बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया, हालांकि मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे गोवा में यात्रियों के साथ विमान सुरक्षित उतरा। मॉस्को से गोवा जाने वाली फ्लाइट की सोमवार रात साढ़े नौ बजे जामनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। विमान में बम होने की ईमेल धमकी मिलने के बाद इसे जामनगर की ओर मोड़ दिया गया था। रूसी पर्यटकों ने गोवा के डाबोलिम हवाईअड्डे पर उतरने के बाद कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि वह सुरक्षित हैं।
यात्रियों में से एक ने कहा, अधिकारियों ने हमारे सभी सामान और उड़ान की अच्छी तरह से जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हम भाग्यशाली हैं कि हम सुरक्षित हैं। जामनगर में एनएसजी और बीडीडीएस की टीमों ने यात्रियों के सामान और हैंड बैगेज के अलावा विमान की गहन जांच की लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
यात्रियों ने यह भी कहा कि उन्हें जामनगर में उतारने के बाद सभी सुविधाएं प्रदान की गईं। एक अन्य यात्री ने कहा, हमने हवाईअड्डे (जामनगर) में उड़ान के बाहर करीब 9 घंटे बिताए। लेकिन अब हम खुश हैं कि हम यहां पहुंच गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story