
x
काशी में रचाई हिंदू शादी
Varanasi वाराणसी। सनातन धर्म और हिंदू रीति-रिवाजों की तरफ विदेशी पर्यटकों का भी रुझान बढ़ रहा है। काशी से लेकर हरिद्वार तक में विदेशी पर्यटक शास्त्रों का ज्ञान अर्जित करने से लेकर आयुर्वेद और योग की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। अब काशी में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां सनातन धर्म और हिंदू रीति-रिवाजों के प्रति विदेशी पर्यटकों की विशेष रुचि और सम्मान देखने को मिला। अपनी शादी को अटूट बनाने और हिंदू देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेने के लिए रूसी कपल को सात फेरे लेते हुए देखा गया।
गंगा नदी के किनारे स्थित मंदिर में एक रूसी कपल को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दूसरी बार शादी करते हुए देखा गया। कपल की शादी 11 साल पहले रूस में हो चुकी थी और अब शादी के 11 साल बाद रिश्ते को और अधिक मजबूत करने के लिए कपल ने काशी में आकर दोबारा शादी करने का फैसला लिया। दुल्हन मरीना का कहना है कि उन्हें भारतीय कल्चर और यहां के शादी वाले रीति-रिवाज बहुत पसंद हैं।
आईएएनएस से खास बातचीत में मरीना ने कहा, "हम रूस से आए हैं और आज से 11 साल पहले हमारी शादी हो चुकी है, लेकिन अब शादी को मजबूत और यादगार बनाने के लिए हमने दोबारा काशी में शादी करने का फैसला लिया है। हमने भारतीय रीति-रिवाजों के साथ शादी की है, क्योंकि यहां का कल्चर और वाइब दोनों ही बहुत पसंद हैं।
रूसी दूल्हे कॉनस्टेंटिंन का कहना है कि काशी की वाइफ और काशी का कल्चर उन्हें बहुत पसंद है और इसी वजह से उन्होंने दूसरी शादी करने का फैसला लिया। वे एक बार भारतीय रीति-रिवाजों के साथ शादी करना चाहते थे। मंदिर में शादी करवाने वाले पंडित शिवकांत पांडे ने बताया कि रशिया से आए जोड़ों को हिंदू धर्म में बहुत आस्था है और दोनों भारतीय रीति-रिवाजों के साथ शादी करना चाहते थे। हमने सात फेरों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी को संपन्न कराया है।
दुल्हन मरीना और दूल्हे कॉनस्टेंटिंन ने शादी के दौरान भारतीय वस्त्र ही पहने। मरीना सिल्क साड़ी और कॉनस्टेंटिंन कुर्ता-पायजामा में दिखे। दूल्हे ने दुल्हन मरीना की मांग भी भरी और सात फेरे लेकर शादी को संपन्न किया। रूसी जोड़ा काशी में शादी कर बहुत खुश है।
Tagsवाराणसीकाशीसनातन धर्मविदेशी पर्यटकरूसी कपलहिंदू विवाहसात फेरेगंगा तटभारतीय संस्कृतिवैदिक मंत्रआध्यात्मिक पर्यटनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





