भारत

यूक्रेन पर रूसी सेना के हमले जारी, अभी भी फंसे है इतने भारतीय

jantaserishta.com
18 March 2022 11:05 AM IST
यूक्रेन पर रूसी सेना के हमले जारी, अभी भी फंसे है इतने भारतीय
x

नई दिल्ली: युद्धग्रस्त यूक्रेन में अभी भी 15-20 भारतीय फंसे हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि जो भारतीय वहां से बाहर निकलना चाहते हैं, उन्हें सभी तरह की मदद दी जा रही है। मंत्रालय ने साफ किया कि 'अपरेशन गंगा' अभी भी जारी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यह युद्ध की स्थिति है, लेकिन जो भी बाहर आना चाहते हैं, उन्हें निकालने का काम हम जारी रखेंगे।

बागची ने कहा, "तीन दिन पहले तक वहां करीब 50 भारतीय थे। हमारा अनुमान है कि 15-20 लोग उस देश (यूक्रेन) को छोड़ना चाहते हैं। अन्य वे लोग हैं जो अभी बाहर नहीं निकलना चाहते हैं। जितनी मदद संभव है, हम उतनी कर रहे हैं। यूक्रेन से 22,500 भारतीयों को वापस लाया गया है और कहीं-कहीं कुछ लोग अभी हैं और यह उभरती स्थिति है। हम सभी भारतीयों के सम्पर्क में हैं जो वहां हैं। भारतीय दूतावास हर संभव मदद दे रहा है।"
वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले का दुनिया पर होने वाले आर्थिक असर का नकारात्मक प्रभाव भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। जबकि चीन पर तत्काल इसका प्रभाव अपेक्षाकृत कम होगा। आईएमएफ के संचार विभाग के निदेशक गेरी राइस ने कहा, ''युद्ध के वैश्विक आर्थिक प्रभाव का विभिन्न माध्यमों से भारत की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है।''
व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका भारतीय नेताओं के संपर्क में है और यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के खिलाफ उसके साथ मिकलर काम करने के लिये उन्हें प्रेरित करना जारी रखेगा। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी से पूछा गया कि यूक्रेन में युद्ध के बीच क्षेत्र में शांति लाने के लिए दुनिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने लोकतंत्र कैसे एक साथ काम कर रहे हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story