भारत

भारतीयों को यूक्रेन से निकालेगा रूस: किया सीजफायर का ऐलान, नागरिकों को निकालने के लिए उठाया कदम, जानें सब कुछ

jantaserishta.com
5 March 2022 12:18 PM IST
भारतीयों को यूक्रेन से निकालेगा रूस: किया सीजफायर का ऐलान, नागरिकों को निकालने के लिए उठाया कदम, जानें सब कुछ
x

Ukraine Russia war: रूस यूक्रेन जंग के बीच एक बड़ी खबर आ रही है. रूस की ओर से यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया गया है. भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़ 11 बजे सीजफायर किया जाएगा. इसमें कहा गया है कि जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता, तब तक हमले नहीं किए जाएंगे.

बता दें कि बीते 10 दिन से यूक्रेन में जंग जारी है. रूस लगातार रूस पर हमले कर रहा है. इसी बीच ये जानकारी आई है कि रूस ने अब सीजफायर की बात कही है. बता दें कि देनों देशों के बीच 2 दौर की वार्ता हो चुकी है. जबकि तीसरे दौर की बात संभवतः आज या कल में हो सकती है.
24 फरवरी से जारी दो देशों के बीच जंग की खबरों के बीच 5 मार्च यानी शनिवार को आज राहत की खबर आई है. बता दें कि यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए सीजफायर का फैसला लिया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story