भारत

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से थोड़ी देर में फोन पर बात करेंगे पीएम मोदी

jantaserishta.com
7 March 2022 8:56 AM IST
Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से थोड़ी देर में फोन पर बात करेंगे पीएम मोदी
x

नई दिल्ली: सरकारी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से थोड़ी देर में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बात करेंगे। यूक्रेन के कुछ शहरों ख़ासतौर से सुमी में फँसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी पर हो सकती है चर्चा।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 11वां दिन है। इस बीच यूक्रेन के कई बड़े शहरों में रूसी बमबारी से बड़ा नुकसान हुआ है। दो परमाणु ऊर्जा केंद्रों पर भी रूस ने कब्जा कर लिया है। इसके अलावा पोर्ट सिटी मारियुपोल और दक्षिणी यूक्रेन में दोनों देशों ने आम नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए सीजफायर का फैसला किया था जो कि सफल नहीं हो पाया। दोनों ही देश एक दूसरे पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं और इस वजह से लोगों को सुरक्षित निकलने में परेशानी हो रही है। जेलेंस्की ने नाटो से अपील की है कि यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित किया जाए लेकिन यूरोपीय यूनियन का कहना है कि अगर ऐसा फैसला किया गया तो विश्व युद्ध छिड़ सकता है।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story