भारत
रूस-यूक्रेन युद्ध: भारतीय की मौत, दिया गया धोखा, सदमे में परिजन
jantaserishta.com
6 March 2024 3:50 PM IST

x
एजेंट ने धोखे से रूसी सेना के साथ लड़ने के लिए सहायक के रूप में भर्ती किया था.
नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध में हैदराबाद के एक शख्स की मौत हो गई है. शख्स की पहचान मोहम्मद असफान के रूप में हुई, जो रूसी सेना के साथ यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहा था. बताया जा रहा है कि उसे उसके एजेंट ने धोखे से रूसी सेना के साथ लड़ने के लिए सहायक के रूप में भर्ती किया था.
30 वर्षीय मोहम्मद असफान ने रूसी सेना के लिए काम करते हुए अपनी जान गंवाई. एजेंट ने कथित रूप से अन्य लोगों के साथ असफान को भी सहायक के रूप में युद्ध के मैदान में धकेल दिया था. उसके घर में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं.
रूस यूक्रेन युद्ध अपने तीसरे साल में प्रवेश कर चुका है और इस बीच रूसी सेना के लिए काम करने वाले भारतीयों की खासा चर्चा है. कुछ हफ्ते पहले ही खबर आई कि दर्जनों भारतीय को रूसी सेना के साथ जंग लड़ने के लिए सहायक के रूप में धोखे से भर्ती किया गया था. उन्हें यूक्रेनी सेना के खिलाफ फ्रंटलाइन पर तैनात कर दिया था.
Tagsरूस-यूक्रेन युद्धभारतीयरूस की सेनाहैदराबादमोहम्मद असफानRussia-Ukraine WarIndianRussian ArmyHyderabadMohammad Asfan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





