भारत

रूस यूक्रेन युद्ध: कल दोपहर 12 बजे केंद्र सरकार की हाई लेवल बैठक

jantaserishta.com
25 Feb 2022 4:05 PM IST
रूस यूक्रेन युद्ध: कल दोपहर 12 बजे केंद्र सरकार की हाई लेवल बैठक
x

नई दिल्ली: कल दोपहर 12 बजे केंद्र सरकार की हाई लेवल बैठक होगी। इस बैठक में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग में कैसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी की जाए।

भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द भारत लाया जाएगा
सरकारी सूत्रों का दावा है कि भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द भारत लाया जाएगा। इसके लिए दो फ्लाइट्स की आज व्यवस्था की गई है। ये फ्लाइट्स रोमानिया से भारत लौटेंगी।
यूक्रेन में युवाओं से हथियार उठाने की अपील
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस के खिलाफ लड़ाई में उनका साथ कोई नहीं दे रहा है। ऐसे में उन्होंने युवाओं से सेना में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने घोषणा की कि सेना में भर्ती की उम्र सीमा हटा दी गई है। उन्होंने युवाओं से हथियार उठाने की अपील की है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story