भारत

युद्ध में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने में मदद करेगा रूस, 130 बसें तैयार

jantaserishta.com
4 March 2022 11:55 AM IST
युद्ध में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने में मदद करेगा रूस, 130 बसें तैयार
x

Ukraine Russia Attack: यूक्रेन में आज लगातार नौवें दिन रूसी सेना का हमला जारी है. इन हमलों की वजह से हजारों भारतीय समेत कई देशों के नागरिक कई शहरों में फंसे हैं. इस बीच रूस ने कहा है कि उसने भारतीयों और अन्य देशों के नागरिकों को खारकीव और सुमी से निकालने के लिए 130 बसों का इंतजाम किया है. रूस की नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर प्रमुख ने कहा कि बसें नेखोतेयेवका और सुदझा चेकप्वाइंट पर तैयार है.

रूस में पुतिन की पार्टी के विधायक अभय सिंह ने भी न्यूज़ चैनल एबीपी न्यूज़ से कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीय को निकालने के लिए रूस लगातार कोशिश कर रहा है. अभय सिंह खुद यूक्रेन के बॉर्डर पर पहुंचे हुए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story