
x
भाइयों ने खोया मासूम भाई, पिता भी घायल
यूक्रेन। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में रूसी हमले से भारी तबाही की खबर सामने आई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के अनुसार, हमले में सात वर्षीय बच्चे और एक युवा महिला की मौत हो गई, जबकि 58 लोग घायल हुए हैं। घायलों में छह बच्चे भी शामिल हैं। हमले के बाद प्रभावित इलाके में राहत और बचाव कार्य जारी है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि क्रिवी रिह में रूसी हमले के बाद से राहत कार्य जारी हैं। उनके अनुसार, हमला शहर के एक सामान्य नागरिक इलाके में किया गया, जहां आसपास कोई सैन्य ठिकाना नहीं है और न ही पहले कभी रहा है। हमले में आम नागरिकों के घरों, कार्यालयों और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।
Russian ballistic missiles struck central Kryvyi Rih on Friday evening, killing a 7-year-old boy and a 20-year-old ambulance paramedic. Officials say Shahed drones hit the same site again as rescuers worked. At least 42 people were injured, including four children, and 27 are in serious condition. https://t.co/WgtZxQaAeE
— Apex Outlander ™ (@ApexOutlander) November 21, 2026
इस हमले में जान गंवाने वाले सात वर्षीय बच्चे का नाम तिखोन था। उसका जन्म वर्ष 2019 में हुआ था। जेलेंस्की ने दुख जताते हुए कहा कि इस मासूम ने अपने जीवन का अधिकांश समय युद्ध के बीच बिताया और अब रूसी हमले ने उसकी जिंदगी छीन ली। हमले में एक युवा महिला की भी मौत हुई, जो आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में कार्यरत थी। राष्ट्रपति ने बताया कि घायलों में तिखोन के दो भाई भी शामिल हैं। चार वर्षीय मतवी और 11 वर्षीय प्लातोन हमले में घायल हुए हैं। उनके पिता को भी चोटें आई हैं। चिकित्सक सभी घायलों को बचाने और उनका उपचार करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
जेलेंस्की के अनुसार, रूसी हमले केवल क्रिवी रिह तक सीमित नहीं रहे। खारकीव, डोनेट्स्क, निप्रो, रिव्ने, चेर्निहाइव, मायकोलाइव और जापोरिज्जिया क्षेत्रों के शहरों और गांवों को भी निशाना बनाया गया। सुमी क्षेत्र में एक रेलवे स्टेशन पर भी हमला होने की जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इन हमलों पर चुप नहीं रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को वास्तविक सहायता पैकेज, अतिरिक्त वायु रक्षा प्रणालियों और युद्ध से प्रभावित इलाकों के पुनर्निर्माण के लिए सहयोग की जरूरत है। उन्होंने रूस पर दबाव बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि नागरिकों की जान लेने वाले ऐसे हमलों का कोई औचित्य नहीं हो सकता। जेलेंस्की ने कहा कि दुनिया के पास इस युद्ध को रोकने की क्षमता है। उन्होंने यूक्रेन की सहायता करने वाले सभी देशों और सहयोगियों का आभार भी व्यक्त किया।
Next Story





