भारत

यूपी की ग्रामीण महिलाओं ने नौ माह में पानी के 30 लाख से अधिक सैम्पलों की जांच की

jantaserishta.com
30 Dec 2022 5:57 PM IST
यूपी की ग्रामीण महिलाओं ने नौ माह में पानी के 30 लाख से अधिक सैम्पलों की जांच की
x

DEMO PIC 

लखनऊ (आईएएनएस)| यूपी में सबको शुद्ध जल मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता में है। इस मद्देनजर राज्य के ग्रामीण अंचल की महिलाओं ने दिसम्बर के अंतिम सप्ताह तक पानी के 30,39,687 से अधिक सैम्पलों का परीक्षण पूरा कर लिया है। मात्र 9 महीनों (22 अप्रैल 22 से दिसंबर 22) में की गई पानी के सैम्पलों की टेस्टिंग यूपी के लिये बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। ये ग्रामीण महिलाओं के स्वच्छ जल के आंदोलन में शामिल होने का प्रतीक भी है। यूपी में पहली बार ग्रामीण महिलाओं ने अपने गांव में फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) से इतने बड़े स्तर पर खुद से जल स्त्रोतों का परीक्षण किया है।
सरकार की ओर से राज्य में चलाए गए जन-जागरूकता का ही असर है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 22 अप्रैल 2022 से 23 मार्च 2023 तक स्वच्छ जल से सुरक्षा अभियान के तहत गांव-गांव में पानी सैम्पलों के परीक्षण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। दूषित पाये गये पानी के 4 लाख 22 हजार सैम्पलों में से 46 हजार पर जल निगम के इंजीनियरों की ओर से उपचारात्मक कार्रवाई पूरी की जा चुकी है।
गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष पूरा होने में तीन महीने अभी बाकी हैं, लेकिन मात्र 9 महीने में इतनी बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं की ओर से किया गया जल स्त्रोतों का परीक्षण बदलते उत्तर प्रदेश की कहानी बयां करता है। पानी सैम्पलों की टेस्टिंग की संख्या बढ़ने से जहां लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल रहा है, वहीं बीमारियों में कमी आने के साथ ग्रामीण जनता के बेहतर होते स्वास्थ्य का ग्राफ भी योगी सरकार की बदौलत तेजी से बढ़ रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story