
x
छापेमारी की जा रही है।
रांची: झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र से एक ग्रामीण चिकित्सक डॉ. रहमान खान के अपहरण पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। मंगलवार को सैकड़ों लोगों ने जपला-छतरपुर मार्ग को जाम कर दिया। चिकित्सक का सोमवार की शाम करीब 7 बजे अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। उसी वक्त पुलिस को सूचना दी गई थी। लेकिन, अपहृत डॉ. खान का कोई सुराग नहीं मिला है।
मंगलवार को स्थानीय लोगों के विरोध-प्रदर्शन से जपला-छतरपुर सड़क लगभग दो घंटे तक जाम रही। बाद में पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क खाली कराई। पुलिस का कहना है कि चिकित्सक की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





