
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
रांची: झारखंड के हजारीबाग के रूपेश हत्याकांड की जांच अब सीबीआई करेगी। हाईकोर्ट ने रुपेश की मां की याचिका पर यह फैसला दिया है। इसी साल 6 फरवरी को सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान रूपेश की हत्या कर दी गई थी। रुपेश की मां उर्मिला पांडेय ने सीबीआई जांच के लिए याचिका दायर करते हुए हजारीबाग पुलिस पर जांच सही तरीके से नहीं करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि पुलिस घटना के आरोपियों को बचा रही है।
हजारीबाग के बरही में इसी साल 6 फरवरी को सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस के दौरान रुपेश पांडेय (18 वर्ष) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में राज्य भर में प्रदर्शन हुए थे। सरकार ने एहतियात के तौर पर 4 जिलों में इंटरनेट कनेक्शन बंद कर दिया था। मामले की जांच करने बाल संरक्षण आयोग की टीम भी आई थी। रूपेश की मां ने सरकार से अपने बेटे की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी।
रूपेश का परिवार अब तक की पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। रूपेश की मां ने आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है। हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद केस को सीबीआई को सौंप दिया है। हाई कोर्ट के इस फैसले को झारखंड की हेमंत सरकार के लिए झटका माना जा रहा है, जो इस समय अंकिता हत्याकांड को लेकर विपक्ष के निशाने पर है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





