भारत

गैंगरेप पीड़िता की मौत की उड़ी अफवाह, पुलिस ने जारी किया ये बयान

jantaserishta.com
31 Jan 2022 12:24 PM IST
गैंगरेप पीड़िता की मौत की उड़ी अफवाह, पुलिस ने जारी किया ये बयान
x
जानिए पूरा मामला।

दिल्ली: दिल्ली के विवेक विहार के कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की के साथ मारपीट और उसका सिर मुंडाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद गलियों में घुमाया गया था. सोमवार सुबह अचानक ट्विटर पर लड़की की मौत की खबर वायरल होने लगी. इस पर दिल्ली पुलिस ने एक्शन की तैयारी कर ली है.

दरअसल, कांग्रेस की एक महिला नेता ने भी मौत की खबर ट्वीट की थी, जो बाद में डिलीट कर दिया. इस मामले में शाहदरा के डीसीपी आर स्त्यासुंदरम ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान उजागर कर रहे हैं, मामले को कम्युनल एंगल देने की कोशिश कर रहे हैं, पीड़िता की मौत की झूठी अफवाह फैलाई जा रही है.
शाहदरा के डीसीपी आर स्त्यासुंदरम ने कहा कि हमारी अपील है कि लोग ऐसा ना करें, पुलिस टीम पीड़िता से मिलकर आई है, वो एक दम ठीक है, जिन लोगों ने फर्जी अफवाह फैलाई है उनके खिलाफ हम लीगल एक्शन ले रहे हैं. इस मामले में पुलिस पहले ही 9 लोगों (8 महिला और एक पुरुष) को गिरफ्तार कर चुकी है.
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में 20 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था. इसके बाद महिला की नग्न परेड भी कराई गई थी. दावा किया जा रहा है कि पीड़िता ने आरोपियों के परिवार के एक नाबालिग लड़के के प्रपोजल को ठुकरा दिया था. युवक ने बाद में आत्महत्या कर ली थी.
इसके बाद आरोपियों के परिवार वालों ने महिला को सबक सिखाने के लिए उसका अपहरण किया और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद महिला रहम की भीख मांगते-मांगते बेहोश हो गई, लेकिन इतनी दरिंदगी करने के बाद भी इनका गुस्सा नहीं थमा. पीड़िता के चेहरे पर कालिख पोतकर उसे गली-गली घुमाया गया.
इसका वीडियो बनाकर भी वायरल किया गया. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, 'पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसका यौन उत्पीड़न किया जा रहा था, तब महिलाएं मौजूद थीं और पुरुषों को उकसा रही थीं.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story