भारत

अफवाह! नदी उगल रही सोने के सिक्के, टूट पड़ा पूरा गांव, जाने क्या है पूरा माजरा

jantaserishta.com
10 Jan 2021 8:30 AM IST
अफवाह! नदी उगल रही सोने के सिक्के, टूट पड़ा पूरा गांव, जाने क्या है पूरा माजरा
x
ग्रामीणों में हलचल बढ़ा दी.

राजगढ़. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) जिले के कुरावर से कुछ ही दूरी पर स्थित शिवपुरा (Shivapura) और गणूपुरा में पार्वती नदी से सोने के सिक्के (Gold Coins) निकलने की अफवाह ने ग्रामीणों में हलचल बढ़ा दी. अफवाह कुछ इस तरह फैली कि लोगों ने नदी को ही खोदना शुरू कर दिया. देखते ही देखते एक के बाद एक गांव के सैकड़ों लोग नदी खोदने के लिए पहुंच गए. मामले की जानकारी जब राजस्व विभाग को लगी तो वहां पटवारी भी देखने के लिए पहुंचे, लेकिन वहां सिक्के तो नहीं मिले, लेकिन गांव के लोग बड़ी संख्या में खुदाई करते हुए जरूर नजर आए.

शिवपुरा गांव सीहोर और राजगढ़ जिले की सीमा पर स्थित है. पार्वती नदी इन दोनों जिलों को काटती है. पांच दिन पहले कुछ इस तरह की सूचना ग्रामीणों को लगी कि, नदी में कुछ सोने-चांदी के सिक्के निकल रहे हैं. इसके बाद एक गांव के लोग पार्वती नदी में सोने के सिक्के को खोजने के लिए निकलने लगे. पिछले पांच दिन से यहां बड़ी संख्या में लोग जमे हुए हैं, जिनमें बड़े, बच्चे और महिलाएं सभी अलग-अलग जगह वह नदी को खोदते हुए नजर आए. बता दें कि सूचना के बाद सीहोर पुलिस भी जांच करने पहुंची.
तहसीलदार रंजन शर्मा ने बताया कि पार्वती नदी के किनारे ही कुरावर के पास नाना साहब मराठा राजा की समाधि है. वहीं इस रास्ते से मुगल भी निकले थे. ऐसे में जब ग्रामीणों को सूचना लगी कि नदी में 8 से 10 तक की संख्या मुगलकालीन समय के सिक्के मिले हैं तो यह अफवाह पूरे क्षेत्र में फैल गई और लोग नदी खोदने लगे. इसके बाद पुलिस और राजस्व का अमला भी मौके पर देखने पहुंचा, लेकिन नदी की खुदाई करने के बाद भी ग्रामीणों के हाथ कुछ नहीं लगा. प्रशासन की टीम ने भी उन्हें समझाया कि सिक्के मिलने की बात अफवाह है, लेकिन ग्रामीण आसानी से इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story