भारत
सत्ताधारी दल के नेता की हत्या, सैलून में सेविंग करवाते समय बनाया निशाना
jantaserishta.com
17 Aug 2024 8:52 AM IST

x
इलाके में हड़कंप.
सहरसा: बिहार के सहरसा जिले में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नेता की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब वो सैलून में सेविंग करवा रहे हैं। इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। जदयू प्रखंड अध्यक्ष जवाहर यादव की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच में जुट गई है। हत्या की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन चर्चा है कि जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं घटना के खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। घटना बरियाही इलाके की है। जेडीयू नेता जवाहर यादव को दो गोली लगी थी। बदमाशों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





