भारत

बिहार में कानून का राज, घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी तय: संजय जायसवाल

jantaserishta.com
8 Jun 2025 3:51 PM IST
बिहार में कानून का राज, घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी तय: संजय जायसवाल
x
बेतिया: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने और सत्य, न्याय और अहिंसा की धरती बिहार को 'क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया' बना देने के बयान पर भाजपा के सांसद संजय जायसवाल ने जबरदस्त पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज है और अपराध करने के बाद कोई बच नहीं सकता। उसकी गिरफ्तारी तय है।
उन्होंने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि पिछले एक साल का क्रिमिनल रिकॉर्ड देख लें और इस चंपारण का एक भी ऐसा कोई क्रिमिनल बता दें जिसने क्राइम किया हो और उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई हो। उन्होंने 2005 के पहले की बात बताते हुए कहा कि इस जिले में 247 क्रिमिनल गैंग थे। कोई ऐसा व्यक्ति नहीं था जिसके घर से उस समय अपहरण नहीं हुआ हो। यह वह जगह है जहां पर एसपी क्रिमिनल और डकैतों को बुलाकर यह कहते थे कि तुम लोग हत्या मत करो, सिर्फ अपहरण करो। जितने भी यहां पर थोड़े से भी संपन्न लोग थे, उनके बच्चों के अपहरण होते थे और जो गरीब थे, उनकी महिलाओं का कोई सम्मान नहीं बचता था और जिनके घर में मुर्गी और बकरे रहते थे, उन्हें भी डकैत उठाकर ले जाते थे।
उन्होंने कहा कि हम अपराध की घटनाओं को समाप्त करने का दावा नहीं कर रहे। इधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल उठाए जाने पर भाजपा के सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी की जितनी सोच है और जितना दिमाग है, वह उतनी ही बात करते हैं। यही महाराष्ट्र था जहां पर हम लोग लोकसभा चुनाव में दो तिहाई सीट हार गए थे। हमारे दल की विशेषता है कि अगर हमसे कुछ गड़बड़ हो जाए, तो हम उसे सुधारते हैं।
उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी में यह बहुत अच्छी विशेषता है कि खासकर जब मैं सत्ताधारी दल का सदस्य हूं, वह गलती का किसी के ऊपर दोषारोपण कर देते हैं और अपना आकलन कभी नहीं करते हैं। हमारे लिए यह अच्छी स्थिति है। राहुल गांधी ऐसे ही कभी आकाश, कभी जमीन, कभी नदी को दोषी ठहराते रहे। अपनी गलती नहीं सुधारे। भाजपा के लिए इससे अच्छी बात क्या होगी?"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story