भारत
श्री मद् भागवत कथा में निकाली गई रुक्मिणी विवाह की झांकी
jantaserishta.com
8 Sept 2023 7:25 PM IST

x
लखीसराय: नगर के चितरंजन रोड स्थित श्री राणी सती मंदिर के प्रांगण में चल रहे श्री मद् भागवत सप्ताह यज्ञ के छठे दिन में बनारस से आए हुए सुप्रसिद्ध कथा वाचक डा.मनोहर मिश्र महाराज ने बहुत ही विस्तार पूर्वक सुनाई रुक्मिणी विवाह की कथा एवं कंस बध की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान महाविष्णु हीँ भगवान श्रीकृष्ण हैं एवं माता महालक्ष्मी ही माता रुक्मिणी । रुक्मिणी का भाई रुकमी रुक्मिणी का विवाह शिशुपाल के साथ करवाना चाहता था। महाराज श्री ने शिशुपाल का अर्थ बताते हुए कहा कि शिशु यानि बच्चा। पाल यानी पालन पोषण करना। डा. मनोहर मिश्र महाराज ने इसका तात्विक अर्थ बताते हुए कहा कि जो भी मनुष्य लक्ष्मी यानि अपने धन का उपयोग केवल बाल-बच्चों के पालन पोषण में ही करते रहता है। उससे धन की देवी लक्ष्मी महारानी नाराज होकर अपने स्वामि नारायण यानी भगवान श्री कृष्ण को पुकारती है । लक्ष्मी जी की पुकार सुनकर भगवान श्रीकृष्ण आते हैं । रुक्मिणी रूपी लक्ष्मी का हरण कर लेते हैं। इस कथा का तात्विक अर्थ बताते हुए डा. मनोहर मिश्र महाराज ने कहा कि जो भी मनुष्य अपने कमाई का दशांस भाग भगवान के लिए खर्च करता है । दान करता है गरीबों की सेवा में लगाता है । उसके उपर धन की देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न रहती है। ज्ञान के देवता कृष्ण भी प्रसन्न रहते हैं ।
यानी फिर उस व्यक्ति के जीवन मे धन की भी कमी नहीं होगी। ज्ञान का भी अभाव नहीं होगा। दूसरी ओर जो व्यक्ति अपने कमाई का दशांस भाग धर्म के लिए खर्च नहीं करता है । उसके जीवन से धनरूपी लक्ष्मी का हरण भगवान कर लेते हैं । ज्ञान के देवता के अप्रसन्न होने से उसके जीवन में सद्बुद्धि का भी कमी देखने को मिलता है । अतः हर मनुष्य को चाहिए कि अपने कमाई का दशांस भाग धर्म के लिए दान करते रहें । जिससे उसके उपर लक्ष्मी नारायण दोनों की कृपा बरसते रहे। मौके पर डा. मनोहर मिश्र महाराज ने कंस बध की भी कथा सुनाई एवं महारास की कथा एवं गोपी गीत का पाठ भी सुनाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





