भारत
भारत ने किया एक और मिसाइल का सफल परीक्षण, बड़ी कामयाबी
jantaserishta.com
29 May 2024 5:51 PM IST

x
देश की सबसे शानदार मिसाइल का सफल फ्लाइट टेस्ट किया.
नई दिल्ली: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 29 मई 2024 की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे देश की सबसे शानदार मिसाइल का सफल फ्लाइट टेस्ट किया. RudraM-2 मिसाइल को Su-30MKI फाइटर जेट से लॉन्च किया गया. परीक्षण के दौरान मिसाइल के प्रोप्लशन सिस्टम, कंट्रोल एंड गाइडेंस सिस्टम, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम, राडार और टेलिमेट्री स्टेशंस की जांच की गई.
फ्लाइट डेटा कई स्टेशनों पर तैनात राडार से मिलाया गया. यह ऐसी मिसाइल है, जो दुश्मन के किसी भी तरह के एसेट यानी हथियार, बंकर, जहाज, विमान, आयुध डिपो को उड़ा सकती है. आइए अब जानते हैं इस मिसाइल की ताकत. यह मिसाइल दुश्मन की तरफ 6791.4 km/hr की स्पीड से जाती है.
यह हवा से सतह पर मार करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल (Air-To-Surface Hypersonic Missile) है. यह एक एंटी-रेडिएशन मिसाइल है. यानी ऐसी सैटेलाइट जिसे दुश्मन का कोई राडार सिस्टम, एयर डिफेंस सिस्टम, रेडियो फ्रिक्वेंसी यंत्र, या किसी भी तरह का संचार सिस्टम इसे पकड़ नहीं सकता.
इस मिसाइल की तुलना रूस की खतरनाक मिसाइल Kh-31PD से की जा रही है. रूस ने यूक्रेन पर हमला करने के लिए इस मिसाइल का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया था.
RudraM-2 मिसाइल को DRDO ने डिजाइन किया है. इसे बनाया है भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने मिलकर. इसकी लंबाई 18 फीट होती है. यह करीब 155 किलोग्राम वजन का हथियार लेकर उड़ान भर सकता है. इसमें प्री-फ्रैगमेंटेड वॉरहेड लगाया जाता है.
रुद्रम-2 की रेंज 300 किलोमीटर है. यह अधिकतम 3 से 15 किलोमीटर की ऊंचाई तक जा सकती है. सबसे खतरनाक तो इसकी गति है. यह ध्वनि की गति से पांच गुना ज्यादा स्पीड से उड़ान भरती है. इसमें आईएनएस और सैटनैव गाइडेंस सिस्टम लगा है. साथ में पैसिव राडार होमिंग सिस्टम है. इसकी सटीकता 5 मीटर है. यानी टारगेट से पांच मीटर दूर भी गिरती है, तो भी वह पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगा.
TagsडीआरडीओRudraM-2 मिसाइलमिसाइलरक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठनDRDORudraM-2 MissileMissileDefence Research and Development Organisation
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





