भारत

25 करोड़ जमा न करने पर रुद्रा बिल्डर का प्रोजेक्ट सील

jantaserishta.com
20 Oct 2022 11:12 AM IST
25 करोड़ जमा न करने पर रुद्रा बिल्डर का प्रोजेक्ट सील
x
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| जिला प्रशासन की ओर से रेरा (रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट एक्ट) के आदेशों का पालन कराने की कार्रवाई लगातार जारी है। इस प्रक्रिया में बुधवार को तहसील दादरी की टीम ने रुद्रा बिल्डर के प्रोजेक्ट को सील कर दिया। टीम ने पहले अंदर काम कर रहे 100 से ज्यादा मजदूरों और कर्मचारियों को बाहर निकाला और फिर प्रोजेक्ट को सील कर दिया। बिल्डर पर 50 आरसी के 25 करोड़ बकाया थे। कई बार नोटिस देने के बावजूद वह नहीं जमा करा रहा था। इसके चलते प्रशासन ने यह कदम उठाया। उप जिलाधिकारी दादरी आलोक गुप्ता ने बताया कि यूपी रेरा ने आदेश का पालन नहीं करने पर बिल्डर के खिलाफ आरसी जारी की थी। बिल्डर पर करीब 50 आरसी का 25 करोड़ बकाया था। बार-बार नोटिस देने के बाद भी बिल्डर बकाया धनराशि जमा नहीं कर रहा था। बुधवार को तहसील की टीम ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर 16सी में बिल्डर के प्रोजेक्ट पर पहुंची और पैसा नहीं जमा कराने पर प्रोजेक्ट को सील कर दिया। उस दौरान प्रोजेक्ट पर करीब 100 से अधिक मजदूर और कर्मचारी काम कर रहे थे। सील करने से पहले सभी को बाहर निकाल दिया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story