मचा बवाल! लक्ष्मण झूला पुल पर महिला ने बनाया अश्लील वीडियो, गिरफ्तार होने पर कही ये बात

फाइल फोटो
ऋषिकेश में थाना मुनिकीरेती पुलिस ने लक्ष्मण झूला पुल पर बनाए गए अश्लील वीडियो के मामले में शनिवार को एक और अमेरिकी महिला को गिरफ्तार किया है।
थाना मुनिकीरेती निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में अमेरिकी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी एक फ्रांस की महिला और स्थानीय फोटोग्राफर विनोद सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय सभासद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गए थे। बवाल तब शुरू हुआ जब कुछ विदेशी महिलाओं ने स्थानीय फोटोग्राफरों के साथ लक्ष्म णझूला पुल और एक होटल के कमरे में वीडियो के कुछ अश्लील दृश्य कैमरे में कैद किए।
ऑनलाइन माला बेचने के काम को प्रमोट करने का दिया था हवाला
तब महिला ने पुलिस को बयान दिया था कि उसने ऑनलाइन माला बेचने के काम को प्रमोट करने के लिए यह वीडियो शूट कराया था। जबकि बाद महिला अपने बयान से पलट गई और उसने नया विवादित बयान दे दिया।
तब फ्रांस की महिला ने कहा था कि उसने यह वीडियो यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया था। लक्ष्मण झूला पुल से गुजरते हुए उसे खुद कई बार ऐसा लगा कि कुछ अनचाही नजरें उसका पीछा कर रही हैं। महिला के इस बयान की क्षेत्र में खूब आलोचना की गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





