भारत

हंगामा: जब कांवड़ियों को रोका गया, पहुंची पुलिस तो...जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
25 July 2022 10:55 AM IST
हंगामा: जब कांवड़ियों को रोका गया, पहुंची पुलिस तो...जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कावड़ यात्रा निकालने को लेकर अचानक दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए. बड़ी संख्या में महिलाओं ने चारपाई लगाकर रास्ता बंद कर दिया, जिससे कांवड़िये न निकल सके. काफी देर तक बहस और हंगामा होता रहा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया.

दरअसल, मुरादाबाद के बिलारी में थाना सोनकपुर के ग्राम इब्राहिमपुर में जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों का रास्ता गांव की ही मुस्लिम महिलाओं ने रोक दिया. महिलाओं ने रास्ते में बड़ी-बड़ी चारपाईयां लगा दीं और पीछे खड़ी हो गईं, जिससे कांवड़िये न निकल सके. महिलाओं का आरोप है कि कांवड़िये तय रूट से नहीं जा रहे हैं. इस पर बहस और फिर हंगामा होने लगा.
कांवड़िये किसी भी कीमत पर वापस होने को तैयार नहीं थे और रास्ता रोकने वाली महिलाएं रास्ता खोलने को तैयार नहीं थीं. माहौल बिगड़ता देख पुलिस को सूचना दी गई. तुरंत पुलिस व प्रशासन के अधिकारी इब्राहिमपुर पहुंच गए. घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम और सीओ बिलारी ने गांव के दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक की.
प्रशासन की ओर से लोगों को काफी समझाने के बाद आपसी सहमति हुई और कांवड़ियों को रास्ते से निकलने दिया गया. कांवरियों को सुरक्षित उनके स्थान तक पहुंचाया गया. पंचायत में गांव प्रधान की ओर से एक प्रार्थना पत्र एसडीएम को दिया गया, जिसमें रास्ते के स्थायी समाधान की बात कही गयी है.
साथ ही रास्ते का समाधान न होने या तय रूट पर कावड़ यात्रा न निकालने पर मुहर्रम और बरावफ़ाद का जुलूस निकालने की धमकी भी दी गयी है. मौके पर पहुंचे एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने कहा कि कावरियों द्वारा जल लेकर आने के बाद आपसी सामजंस में कमी के कारण समस्या उत्पन्न हो गई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story