भारत

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर बढ़ रहा बवाल, अब कहा- बीजेपी हिंदू देवी-देवताओं की संरक्षक नहीं

jantaserishta.com
8 July 2022 2:25 PM IST
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर बढ़ रहा बवाल, अब कहा- बीजेपी हिंदू देवी-देवताओं की संरक्षक नहीं
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: मां काली पर बयान से मचे बवाल के टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है. महुआ मोइत्रा ने कहा, बीजेपी हिंदू देवी-देवताओं की संरक्षक नहीं है. न ही बीजेपी को बंगालियों को ये सिखाने की जरूरत है कि काली की पूजा कैसे की जाए.

दरअसल, डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेकर महुआ मोइत्रा से इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में सवाल किया गया था. इस पर टीएमसी सांसद ने कहा था कि काली के कई रूप हैं. मेरे लिए काली का मतलब मांस और शराब स्वीकार करने वाली देवी से है.
महुआ मोइत्रा के इस बयान को लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही है. उनकी गिरफ्तारी की भी मांग हो रही है. मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में कई जगह महुआ के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. उधर, बंगाल बीजेपी ने महुआ मोइत्रा की गिरफ्तारी की मांग की है. बीजेपी ने राज्यभर में कई जगह महुआ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
पश्चिम बंगाल के लेक टाउन में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. गुरुवार शाम स्वदेशी सनातन संघ ने टीएमसी सांसद के विवादित बयान को लेकर शिकायत दर्ज कराई है.
उधर, टीएमसी ने महुआ मोइत्रा के बयान से किनारा कर लिया. टीएमसी ने महुआ के बयान की निंदा भी की है. इसके बाद महुआ ने टीएमसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी अनफॉलो कर दिया था.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को इशारों ही इशारों में नसीहत दी थी. ममता बनर्जी ने मौजूदा विवाद से जुड़े सवाल पर कहा था कि लोगों की भावनाओं को समझना होगा. हालांकि, इस दौरान उन्होंने महुआ मोइत्रा का नाम नहीं लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story