भारत

महुआ मोइत्रा के बयान पर बढ़ रहा बवाल, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने कही यह बात

jantaserishta.com
11 July 2022 12:27 PM IST
महुआ मोइत्रा के बयान पर बढ़ रहा बवाल, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: मां काली पर बयान देकर फंसी तृणमूल कांग्रेस सांसद को राहत मिलती नहीं दिख रही है। पार्टी के नेता ही लगातार उनके खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। अब राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने मोइत्रा के बयान पर आपत्ति जताई है। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर भी सफाई दी है। इधर, टीएमसी ही नहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

इंडिया टुडे के अनुसार, देव ने कहा कि कोई भी सीएम बनर्जी का अपमान नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा, 'पूरा बंगाल जानता है कि ममता बनर्जी मां काली के बारे में क्या सोचती है और उस विचार को की नहीं बदल सकता।' खास बात है कि मां काली पर बयान के बाद खड़े हुए विवाद पर मोइत्रा को बनर्जी की तरफ से कोई समर्थन नहीं मिला था।
इससे पहले टीएमसी के वरिष्ठ नेता सौगत रॉय ने भी कहा था कि पार्टी मोइत्रा के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा था, 'जो उन्होंने पोस्टर और मां काली को लेकर कहा था, वह पूरी तरह अस्वीकार्य है।'
एक डॉक्यूमेंट्री पोस्टर हुए विवाद के बीच मोइत्रा ने कहा था, 'मेरे लिए काली मांस खाने और शराब स्वीकार करने वाली देवी है। आपको अपनी देवी की कल्पना करने की आजादी है। कुछ स्थान हैं, जहां देवताओं को शराब पेश की जाती है और कुछ अन्य जगहों पर इसे ईशनिंदा माना जाता है। उनके इस बयान को लेकर टीएमसी ने भी सफाई दी कि पार्टी इसका समर्थन नहीं करती है और यह उनके विचार हैं।
हाल ही में फिल्मकार लीना मणिमेकलाई की एक फिल्म का पोस्टर सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। कहा जा रहा था कि यह पोस्टर हिंदू देवी का अपमान है और यह धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story