भारत

बवाल: उधार का गुटखा देने से मना करना पड़ा भारी, दो पक्ष भिड़े, 104 के खिलाफ FIR

jantaserishta.com
8 Feb 2025 3:33 PM IST
बवाल: उधार का गुटखा देने से मना करना पड़ा भारी, दो पक्ष भिड़े, 104 के खिलाफ FIR
x

सांकेतिक तस्वीर

एसपी ने क्या बताया?
मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा में पान की दुकान पर गुटखा बकाया के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ा कि दो पक्षों के सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए। चौसा के अभिया टोला बसेठा में शुक्रवार सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव होने लगा। इसमें 24 लोग जख्मी हो गए। घायलों में 9 पुलिस वाले शामिल हैं जिनमें 6 अफसर हैं। पुलिस ने 54 नामजद समेत 104 के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। एसपी संदीप सिंह ने बताया है कि दोनों पक्षों के 24 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है। 2016 में भी यहां सांप्रदायिक दंगा हुआ था। शनिवार को भी चौसा थाना में क्रॉसफायर की जानकारी मिल रही है।
विवाद रोकने पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें छह एसआई और तीन जवान शामिल हैं। उपद्रवियों ने चौसा थाना के वाहन को भी तोड़ डाला। विवाद बढ़ता देख एसपी संदीप सिंह खुद मौके पर पहुंचे और 24 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया। चौसा थानाध्यक्ष के आवेदन पर पुलिस से मारपीट, वाहन क्षतिग्रस्त करने व सरकारी कामकाज में बाधा डालने के आरोप में 54 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जानकारी के मुताबिक अभिया टोला में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे पान दुकान पर रुपए के लेनदेन को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद होने लगा। पता चला कि गुटखा के उधार को लेकर विवाद बढ़ने के बाद मारपीट की नौबत आ गई। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से लोग जुट गए और मारपीट, पथराव शुरू हो गया।
चौसा थानाध्यक्ष अमित कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उपद्रवियों ने पुलिस वाहन पर भी पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद एसपी संदीप सिंह, एएसपी, एसडीएम व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। तब जाकर हालात काबू में आए। जख्मी लोगों का सीएचसी में इलाज कराया गया। एसपी संदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story