भारत

छात्रा की मौत पर हंगामा, विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस पर पत्थर बरसे

jantaserishta.com
28 Aug 2025 12:37 PM IST
छात्रा की मौत पर हंगामा, विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस पर पत्थर बरसे
x
पुलिसकर्मी के सिर पर चोट आई है.
पटना: बिहार की राजधानी पटना में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब छात्रा की मौत से गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी के सिर पर चोट आई है। हालांकि, प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया है।
बताया जा रहा है कि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के आमला टोला स्थित कन्या विद्यालय की कक्षा 5 की छात्रा जोया परवीन स्कूल के बाथरूम में संदिग्ध हालत में झुलस गई थी। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी बात को लेकर उसके परिजन और स्थानीय लोग भड़के हुए हैं।
गुस्साए स्थानीय लोगों ने गुरुवार को चितकोहरा गोलंबर को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। विरोध प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकजुट हुई थी। घटनास्थल पर सचिवालय डीएसपी समेत तीन थानों की पुलिस फोर्स मौजूद थी और सभी को समझने का प्रयास किया जा रहा था।
हालांकि, प्रदर्शन के दौरान हालात बेकाबू हो गए और आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया और यातायात को सुचारू कराने के प्रयास किए।
पथराव को लेकर डीएसपी अनु कुमारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस तरह उपद्रव किया गया है, इस घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की जाएगी और गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null