भारत

धार्मिक गाना बजाने पर बवाल: दो पक्ष भिड़े, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने आंसू गैस के गोले दागे लाठियां भांजीं

jantaserishta.com
31 March 2024 8:55 AM GMT
धार्मिक गाना बजाने पर बवाल: दो पक्ष भिड़े, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने आंसू गैस के गोले दागे लाठियां भांजीं
x
10 से 12 राउंड आंसू गैस के गोले भी छोड़े ओर लाठियां भी चलाई।
सागर: मध्यप्रदेश के सागर मैं शनिवार देर रात धार्मिक गाना बजाने को लेकर दो समुदाय में जमकर विवाद हो गया। इस दौरान एक समुदाय ने घर की छतों से दूसरे समुदाय पर पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए और पथराव करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने और मामले को संभालने के लिए 10 से 12 राउंड आंसू गैस के गोले भी छोड़े ओर लाठियां भी चलाई। इस दौरान शहर के चारों थानों से पुलिस वज्र वाहन के साथ मौके पर मौजूद रही। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर देर रात तक मौजूद थे। स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस ने 15 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि जिले के कैंट थाना क्षेत्र के सदर इलाके में धार्मिक गाना बजाने पर ई-रिक्शा चालक और उसके साथी पर एक समुदाय की भीड़ ने हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने पहुंची भीड़ में से एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हुआ। वाहनों में तोड़फोड़ की गई। घटना शनिवार देर रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। इधर सूचना मिलने पर जब घायलों की सहायता के लिए स्थानीय पुलिस और अन्य समुदाय के लोग मौके पर पहुंचे तो समुदाय विशेष द्वारा इन पर भी पथराव कर दिया गया। साथ ही घर की छतों से गरम पानी भी फेंका गया।
इस घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अब पीड़ित पक्ष के थाने पर एकत्रित होकर त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। नरयावली से भाजपा विधायक प्रदीप लारिया और हिंदू संगठन के नेता कपिल स्वामी का आरोप है कि घरों से पत्थर फेंके गए, तलवार लहराई गईं।
घायल ई-रिक्शा चालक राहुल राठौर ने बताया, 'मैं और मेरे साथी सौरभ कपालिया सदर के 12 मुहाल से राम जी का गाना बजाते हुए जा रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद वर्ग विशेष के लोगों ने हमे रोका ओर गाना बन्द करने को कहा तो हम लोगों ने गाना बंद कर दिया। इन्हीं में से कुछ लोग मुझे पकड़कर ले गए। जंहा 100 से ज्यादा लोगों ने हम पर हमला कर दिया। मैं जान बचाकर भागा लेकिन उन्होंने सौरभ को भी पकड़ कर पीटा। पत्थर पटक कर मेरा रिक्शा भी चौपट कर दिया।'
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर पुलिस बल तैनात होने के बाद शहर के भाजपा, कांग्रेस नेता और हिंदू संगठन से जुड़े लोग कैंट थाने पहुंचे। ई-रिक्शा चालक और युवक पर चाकू से हमला करने के आरोपी तथा पथराव करने वाले आरोपियों के खिलाफ एफआईआर और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर यह लोग अड़े रहे। थाने के सामने मेन रोड पर बैठकर प्रदर्शन भी किया गया है। घायलों ने हमला करने वालों में इजाद, गुड्डू, नानू, अब्बू अन्य के नाम पुलिस को बताए हैं।
इस बवाल के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सागर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि उक्त घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। घटना में जो भी दोषी पाया जाता है उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Story