भारत

लाइव मीटिंग में KISS पर बवाल, पति के साथ पत्नी ने कुछ ऐसा कर दिया...देखें वीडियो

jantaserishta.com
17 Feb 2021 6:00 PM IST
लाइव मीटिंग में KISS पर बवाल, पति के साथ पत्नी ने कुछ ऐसा कर दिया...देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर मजेदार वीडियो के वायरल (Viral Video) होने में जरा भी समय नहीं लगता है. इन दिनों कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के चलते ज्यादातर कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) चल रहा है. ऐसे में ऑफिस के सामान्य कामों से लेकर मीटिंग तक घर से ही अटेंड की जा रही हैं.

आज-कल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लाइव कॉन्फ्रेंस (Live Conference) में व्यस्त शख्स की पत्नी ने कुछ ऐसा कर दिया कि सभी चौंक गए.
सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक शख्स घर से ऑफिस की लाइव कॉन्फ्रेंस अटेंड कर रहा है. तभी उसकी पत्नी आकर उसे किस (Kiss) करने की कोशिश करने लग जाती है. वह शख्स पीछे हटकर उसे बताता है कि वह ऑन एयर (On Air) है. यह सुनकर उसकी पत्नी हंसने लग जाती है और शख्स फिर से मीटिंग में व्यस्त हो जाता है. आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा (IPS Officer Rupin Sharma) ने वीडियो शेयर कर लिखा- वर्क फ्रॉम होम के नुकसान.
कोरोना काल (Coronavirus) में कई भारतीय कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) की शुरुआत की गई है. बहुत लोगों के लिए यह कॉन्सेप्ट बिल्कुल नया है. इस वजह से कई लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है. कुछ ऐसा ही वीडियो में मौजूद शख्स के साथ भी हुआ. शायद पत्नी को अंदाजा नहीं रहा होगा कि पति लाइव कॉन्फ्रेंस में है और न ही पति को मालूम रहा होगा कि पत्नी उसी समय रोमांटिक (Romantic) होगी.


सोशल मीडिया पर इस वीडियो को मिक्स रिएक्शंस मिल रहे हैं. 13 फरवरी 2021 को अपलोड किए गए इस वीडियो को अभी तक ढाई हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. कमेंट्स में कुछ लोगों ने इन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) में इकोनॉमिक्स का प्रोफेसर (Economics Professior) बताया है. कुछ यूजर्स शख्स को काफी सौभाग्यशाली मान रहे हैं कि उनकी पत्नी इतनी रोमांटिक (Romantic Wife) है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story