भारत

होली पर हुड़दंगियों का हंगामा: डीजे पर बजा रहे थे अश्लील गाने, पुलिस पहुंची तो मचा बवाल

jantaserishta.com
20 March 2022 4:19 PM IST
होली पर हुड़दंगियों का हंगामा: डीजे पर बजा रहे थे अश्लील गाने, पुलिस पहुंची तो मचा बवाल
x

कोडरमा: कोडरमा के डोमचांच थाना अंतर्गत बंगाई गांव में हुड़दंगियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. मामला शनिवार रात का है. सूचना मिलने पर मामले को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर भी हुड़दंगियों ने जमकर पथराव कर दिया जिससे पुलिस के लगभग आधा दर्जन जवान घायल हो गए. वहीं, अंधेरे का लाभ उठा कर लोगों ने पुलिस की तीन गाड़ियों को भी डैमेज कर दिया. घटना के बाद बढ़ते तनाव को देखते हुए एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर बंगाई गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया है.

हुआ यूं की बंगाई में कुछ हुड़दंगी तेज साउंड में डीजे पर अश्लील गाना बजा रहे थे. वो होली के बहाने लोगों पर अश्लील टिप्पणी कर उन्हें परेशान कर रहे थे. जब इसकी सूचना डोमचांच पुलिस को मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद नशे में चूर हुड़दंगियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया. जिसमें डोमचांच थाना के एएसआई और एक पुलिसकर्मी को गंभीर चोटें लगी हैं जबकि कुछ अन्य जवानों को मामूली चोटें आई हैं. घायल पुलिसकर्मियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस पर यह हमला इतना अप्रत्याशित था कि पुलिस जब तक हमले में कुछ समझ पाती हुड़दंगी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए. फिलहाल, पुलिस हुड़दंगियों की पहचान में जुटी हुई है और गांववालों से पूछताछ कर रही है. बता दें कि होली पर इस बार प्रशासन की ओर से डीजे और अश्लील गानों के बजाने पर पूर्ण बैन लगाया गया था. बावजूद इसके हुड़दंगी बाज नहीं आए. फिलहाल घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है और पुलिस कैंप कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story