भारत

आर्केस्ट्रा में बवाल: अचानक सुनाई देने लगीं चीखें, 1 की मौत

jantaserishta.com
5 Jun 2022 6:30 PM IST
आर्केस्ट्रा में बवाल: अचानक सुनाई देने लगीं चीखें, 1 की मौत
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

घायलों में दो लोगों की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

जौनपुर: जौनपुर के डमरुआ गांव में आर्केस्ट्रा में मनचाहा गाने पर डांस की मांग को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में होमगार्ड की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

गांव के निवासी अवकाश प्राप्त होमगार्ड इंद्रजीत बिंद (63) के पौत्री के शादी के सालगिरह पर कार्यक्रम चल रहा था। भोजन के बाद दरवाजे पर आर्केस्ट्रा चल रहा था। आधी रात के बाद लगभग साढ़े 3 बजे गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोग मनचाहा गीत बजवाने लगे।
आरोप है कि फरमाइश के दौरान मनबढ़ युवकों द्वारा अश्लील गीत की फरमाइश पर बवाल देख आर्केस्ट्रा बंद करा रहे इंद्रजीत व उनके परिजनों रिस्तेदारों पर मनबढ़ युवकों द्वारा लाठी डंडे तलवार लेकर जमकर तांडव मचाये , आरोप है कि मनबढ़ घर मे घुसकर परिजनों व रिश्तेदारों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में इंद्रजीत व उनकी पत्नी कलावती (58) उनका दामाद सन्तोष बिंद( 35) , राहुल बिंद(30), अजीत बिंद (18), शैलेन्द्र बिंद(25) गम्भीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर थानाध्यक्ष विवेक तिवारी के साथ पहुंची 112 नम्बर पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने घायल इंद्रजीत को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि दबंग मनबढ़ युवकों ने दर्जनभर वाहनों और टेंटहाउस की कुर्सियों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर सीओ सदर रणविजय सिंह,थानाध्यक्ष विवेक तिवारी,मो जियाउद्दीन,सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story