भारत

बीच सड़क पर घमासान: अंतिम संस्कार करने को लेकर भाई बहनों में हुई मारपीट, वीडियो वायरल

jantaserishta.com
7 Aug 2021 3:51 PM IST
बीच सड़क पर घमासान: अंतिम संस्कार करने को लेकर भाई बहनों में हुई मारपीट, वीडियो वायरल
x
एक मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है.

कानपुर से एक मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. बताया जा रहा है कि यह लड़ाई अंतिम संस्कार करने को लेकर हुई. घर के मुखिया की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार कौन करेगा इस बात को लेकर भाई, बहन और घर का दामाद आपस में भिड़ गए.

यह मामला कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र का है. गुरुवार को पिता के अंतिम संस्कार को लेकर परिवार में कहासुनी हुई. धीरे-धीरे मृत बुजुर्ग के बेटों और दामाद के बीच विवाद बढ़ गया. फिर देखते ही देखते बीच चौराहे पर मारपीट शुरू हो गई. मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.
बताया जा रहा है कि 85 साल के रामप्रसाद कैंसर से दो वर्षों से बीमार चल रहे थे. दोनों बेटे उन पर ध्यान नहीं दे रहे थे. जिसकी वजह से वो अपनी बेटी कमलेश कुमारी के पास रहने लगे थे. उन्होंने अपनी सारी जमीन भी बेटी के नाम कर दी थी. जिसकी वजह से उनके दोनों बेटे काफी नाराज थे.
शुक्रवार की सुबह रामप्रसाद की मौत हो गई फिर बेटी और नाती उनका अंतिम संस्कार करने के लिए शव गंगा जी ले जा रहे थे. आरोप है कि रास्ते में उसके दोनों भाइयो ने लाश छीनने की कोशिश की. इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और बात मारपीट तक पहुंच गई.
विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मारपीट कर रहे लोगों को कोतवाली ले आई. इस बीच चालक ट्रैक्टर पर रखा शव लेकर कोतवाली पहुंच गया. पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करा कर मामले को शांत कराया.
इस मामले पर बिल्हौर सीओ राजेश कुमार का कहना है कि भाई बहनों में अंतिम संस्कार करने को लेकर मारपीट हुई थी. विवाद कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए भिजवा दिया गया है. तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story