भारत

एसपी ट्रैफिक कार्यालय में बवाल, परिवार ने की जान देने की कोशिश, वजह है चालान

jantaserishta.com
29 Sept 2021 10:02 AM IST
एसपी ट्रैफिक कार्यालय में बवाल, परिवार ने की जान देने की कोशिश, वजह है चालान
x
साइलेंसर बुलेट में लगाने पर पुलिस ने 16 हजार का चालान काट दिया.

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बंदूक की गोली जैसी आवाज करने वाला साइलेंसर बुलेट में लगाने पर पुलिस ने 16 हजार का चालान काट दिया। इसके विरोध में बाइक मालिक ने परिवार के साथ एसपी ट्रैफिक कार्यालय पहुंचकर हंगामा कर दिया। कमिश्नरी पर परिवार के साथ आत्मदाह का प्रयास किया।

27 सितंबर को साकेत चौराहे पर पुलिस ने मवाना रोड लाल पार्क निवासी रोहित की बुलेट का 16 हजार रुपये का चालान किया। इसके विरोध में रोहित को साथ लेकर उसकी मां मुकेश देवी और पिता अशोक कुमार मंगलवार को एसपी ट्रैफिक कार्यालय पहुंचे। यहां चालान को लेकर विरोध जताया और हंगामा कर दिया। इसके बाद परिवार कमिश्नर कार्यालय पहुंचा और ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तीनों लोगों को बचाया। इसके बाद पुलसि तीनों को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
रोहित की मां मुकेश देवी ने बताया कि उनकी तबीयत खराब थी और बेटा दवा लेने गया था। इसी दौरान पुलिस ने चालान कर दिया। साथ ही बाइक सीज की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story