भारत

रेस्टोरेंट में हंगामा, मालिक को पीट डाला

jantaserishta.com
20 Sept 2022 3:48 PM IST
रेस्टोरेंट में हंगामा, मालिक को पीट डाला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है.
नई दिल्ली: कर्नाटक के मैसूर में खाने के बिल को लेकर एक रेस्टोरेंट में जमकर बवाल काटा गया है. दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में रेस्टोरेंट के मालिक को भी चोटें आई हैं. ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग रेस्टोरेंट के मालिक को पीट रहे हैं, वहांं पर तोड़फोड़ भी की जा रही है.
इस मामले की देवराज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर ली गई है और मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है. वैसे किस वजह से ये बवाल खड़ा हुआ, खाने के बिल को लेकर क्या विवाद रहा, अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है. सीसीटीवी में सिर्फ इतना दिख रहा है कि कुछ लोग रेस्टोरेंट में मारपीट कर रहे हैं और जमकर हंगामा किया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story