भारत

मीटिंग में बवाल: भीड़ गए बीजेपी के मेयर और अफसर, देखें मंच का वीडियो

jantaserishta.com
31 Oct 2021 5:55 PM IST
मीटिंग में बवाल: भीड़ गए बीजेपी के मेयर और अफसर, देखें मंच का वीडियो
x
नगर निगम के मेयर और आयुक्त सार्वजनिक मंच पर ही एक दूसरे से उलझ गए.

मथुरा: मथुरा में नगर निगम के मेयर और आयुक्त सार्वजनिक मंच पर ही एक दूसरे से उलझ गए। इस दौरान दोनों के बीच माइक को लेकर भी छीनाझपटी होती देखी गई। हालांकि बाद में दोनों के बीच का विवाद शांत हो गया। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विवाद चर्चा का विषय बन गया।

जानकारी के मुताबिक मसानी रोड स्थित एक होटल में शनिवार को नगर निगम मथुरा वृंदावन की एक मीटिंग आयोजित हुई। मीटिंग में पार्षदों ने विकास दीपोत्सव 2021 के विज्ञापन में अपने फोटो न छापे जाने पर आपत्ति उठाई थी। इस पर महापौर मुकेश आर्य बंधु ने पार्षदों से कहा कि आप अपनी फोटो की बात कर रहे हैं, जो विज्ञापन जारी किया गया है उस पर प्रधानमंत्री की भी फोटो नहीं छापी गई है। विज्ञापन की जो फाइल तैयार की गई थी, वह तक मुझे नहीं दिखाई गई। महापौर ने निगम के कर्मचारियों और अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी लापरवाही के चलते खामियाजा जन प्रतिनिधियों को उठाना पड़ता है। महापौर ने कहा कि पार्षद उनका साथ दें तो वह अधिकारियों की औकात बता दें।
मेयर की भाषा से नाराज होकर नगर आयुक्त अनुनय झा भड़क गए। उन्होंने मेयर से माइक छीनकर कहा कि यह हमारी प्रतिष्ठा का सवाल है। आप औकात की बात न कीजिए। इस बीच दोनों के बीच छीना-झपटी तक की नौबत आ गई। आयुक्त ने बैठक से जाने तक की बात की। उन्होंने कहा कि आप व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं कर सकते।
तकरीबन दस मिनट तक नगर आयुक्त व महापौर में कहासुनी होती रही। इसके बाद पार्षदों ने खड़े होकर मामले को आगे न बढ़ाने का अनुरोध किया। पार्षदों के समझाने-बुझाने के बाद महापौर और नगर आयुक्त ने अपनी-अपनी गलती मानी। इसके बाद आगे की मीटिंग शुरू हो पाई। लेकिन बात का बतंगड़ तो बन ही गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विवाद चर्चा का विषय बन गया।
उधर, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहासुनी को लेकर अपनी बातें सामने रखीं। कुछ ने अफसर के हक में आवाज उठाई तो कुछ मेयर की बात का समर्थन करते दिखे। एक यूजर ने आयुक्त का समर्थन करते हुए लिखा-ब्राह्मण हैं पैसे से ज्यादा इज्जत मायने रखती है। नरेंद्र प्रताप ने तंज कसते हुए कहा- माइक 2 होने चाहिए। ये टक्कर बराबर की नही मानी जाएगी। पंकज कुमार ने लिखा- मोदी सरकार बनाने मे अधिकारियो का बहुत बड़ा हाथ है। एक यूजर ने लिखा- आप क्या उम्मीद करोगे जब एक बदमाश चुनाव जीत जाता है। ईमानदार अफसरों को ऐसे अनपढ़ जलील करने का कोई मौका नहीं जाया करते।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story