भारत
मेडिकल कॉलेज में बवाल, प्रेमी जोड़े ने किया कुछ ऐसा...
jantaserishta.com
10 Nov 2022 9:35 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
काफी अंधेरा होने पर वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने दोनों से परिसर से जाने के लिए कहा.
पटना: पटना सिटी के नालंदा मेडिकल कॉलेज में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. एक अनजान युवक और युवती ने सुरक्षा में तैनात कर्मियों के साथ अभद्रता की. सूचान पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई. उनसे पूछताछ की जा रही है.
गौरतलब है कि एक युवक और युवती कॉलेज परिसर में बैठे हुए थे. काफी अंधेरा होने पर वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने दोनों से परिसर से जाने के लिए कहा. इस पर लड़की भड़क गई. खुद को मेडिकल कॉलेज का स्टूडेंट बताते हुए उसने काफी हंगामा किया.
इस पर कर्मियों ने मेडिकल कॉलेज के सीनियर स्टूडेंट्स को बुलाकर पहचान कराई और दोनों की पोल खुल गई. पता चला कि लड़की झूठ बोल रही है. इसी बीच लड़की ने फोन करके कुछ लड़को को बुला लिया. उनके पास हथियार भी थे.
मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी सुपरवाइजर प्रेम शंकर पांडेय ने बताया कि युवक और युवती की हरकत की सूचना अगमकुआ थाना पुलिस को दी गई. पुलिस के आने की भनक लगते ही सभी युवक फरार हो गए. जबकि प्रेमी युगल को पुलिस अपने साथ ले गई. हालांकि, इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से इनकार कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





