भारत

न‍िकाह में हंगामा: महिला ने युवक की रुकवा दी शादी, और फिर...

jantaserishta.com
14 July 2021 3:49 PM IST
न‍िकाह में हंगामा: महिला ने युवक की रुकवा दी शादी, और फिर...
x

DEMO PIC

अजीबोगरीब मामला सामने आया है.

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जिस वक्त एक महिला ने एक युवक की शादी रुकवा दी. महिला ने पहली पत्नी होने का दावा करते हुए दूसरी शादी करने का आरोप लगाया. हंगामा इतना बढ़ गया कि दूल्हे को बिना दुल्हन के ही घर वापस जाना पड़ा.

यह मामला पुलिस तक जा पहुंचा और पुलिस ने कोरोना की आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट न होने की बजह से निकाह रुकवाकर दूल्हे को बिना दुल्हन के घर वापस ही भेज दिया. आपको बता दें कि उधम सिंह नगर के काशीपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां मुरादाबाद से आई एक बारात में निकाह की रस्मों की तैयारी में रंग में भंग पड़ गया.
चल रही शादी की तैयारियों के बीच एक महिला ने दूल्हे की पहली पत्नी होने का दावा करते हुए हंगामा काटा. मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दूल्हे समेत कुछ लोगों को कटोराताल पुलिस चौकी में ले गई. हालांकि पुलिस ने कोविड नियमों के उल्लंघन का मामला बताते हुए बारात को वापस लौटा दिया.
मामला यूपी के जिला मुरादाबाद का है और दूल्हे की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला पत्नी होने का कोई सबूत नहीं दे पाई है. फिलहाल पुलिस ने कोविड ई-पास व आरटीपीसीआर रिपोर्ट का हवाला देते हुए निकाह कराए बगैर दूल्हे समेत बारात को वापस भेज दिया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story