भारत
Paper Leak: स्टाफ सेलेक्शन पेपर लीक पर झारखंड विधानसभा में तीसरे दिन भी हंगामा
jantaserishta.com
27 Feb 2024 1:54 PM IST

x
रांची: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन परीक्षा पेपर लीक को लेकर राज्य विधानसभा में मंगलवार को बजट सत्र के तीसरे दिन भी हंगामा हुआ। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने इसकी सीबीआई जांच की मांग को लेकर सदन के अंदर और बाहर प्रदर्शन किया।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गये। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि यह आखिरी बजट सत्र है। पहले दिन से युवाओं के लिए हम सब पेपर लीक की जांच की मांग कर रहे हैं। सरकार इस पर गंभीर नहीं है। जेएसएससी-सीजीएल का मामला युवाओं के भविष्य से जुड़ा है। सरकार इस मामले की लीपापोती में जुटी है। सरकार पेपर लीक कराने के मामले में संलिप्त है। राज्य के युवा सब समझ रहे हैं।
भाकपा माले के विधायक विनोद सिंह ने कहा कि पूरा राज्य जानना चाहता है कि अलग झारखंड बनने के बाद भाजपा के शासन काल में जोपीएससी घोटाला हुआ, उसकी जांच सीबीआई से कराई गई थी, उसका हश्र क्या हुआ? विनोद सिंह ने कहा कि अगर सरकारों का संरक्षण नहीं हो, तो ऐसे मामलों की जांच के लिए एक दरोगा ही काफी है। ये मामला गंभीर है। इसकी जांच शीघ्र पूरी होनी चाहिए।
Tagsझारखंड विधानसभाझारखंडझारखंड न्यूज़स्टाफ सेलेक्शन पेपर लीकपेपर लीकJharkhand AssemblyJharkhandJharkhand NewsStaff Selection Paper LeakPaper Leak
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





