भारत

सोनू सूद की बहन पर कांग्रेस में बवाल, जानिए किसने दिखाए बगावती तेवर?

jantaserishta.com
12 Jan 2022 8:12 AM IST
सोनू सूद की बहन पर कांग्रेस में बवाल, जानिए किसने दिखाए बगावती तेवर?
x

चंडीगढ़: पंजाब चुनाव में एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका सूद भी एंट्री कर चुकी हैं. उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तो सदस्यता ले ही ली है, ऐसे भी चर्चे हैं कि वे मोगा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती हैं. लेकिन इन अटकलों ने पार्टी के अंदर ही बगावत के सुर तेज कर दिए हैं. मोगा से वर्तमान विधायक हरजोत कमल ने खुलकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर दी है.

उन्होंने कहा है कि मेरे समर्थक तय करेंगे कि मुझे किस पार्टी से चुनाव लड़ना है या फिर निर्दलीय. उनका इतना कहना ही साफ कर गया कि वे सोनू सूद की बहन के कांग्रेस ज्वाइन करने से ज्यादा उत्साहित नहीं हैं. क्योंकि वे उन्हीं की सीट से मैदान में उतर सकती हैं, ये बात उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रही है. इस मौके पर हरजोत कमल के समर्थन में कई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया.
इस प्रदर्शन पर मालविका सूद ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. अभी कांग्रेस भी इसे ज्यादा तवज्जो देती नहीं दिख रही. वैसे सोनू की बहन का कांग्रेस में आना कई सियासी समीकरण बदल सकता है. खुद नवजोत सिंह सिद्धू कह चुके हैं कि उनका पार्टी में आना गेमचेंजर है. ये भी दावा कर दिया गया है उनकी वजह से कई सीटों पर अब कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनने वाला है. प्रदेश अध्यक्ष ने ये भी कहा कि उन्हें सीएम का भी सम्मान मिल रहा है और पार्टी के प्रमुख का भी, ऐसे में ये उनकी सबसे बड़ी जीत है.
सोनू सूद ने भी अपनी बहन के कांग्रेस ज्वाइन करने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपनी बहन को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि राजनीति में भी वे एक सफल पारी खेलेंगी. वहीं उन्होंने ये भी स्पष्ट कर दिया कि वे लोगों की आगे भी मदद करते रहेंगे, उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story