भारत

कॉलेज में बवाल, बीजेपी में शामिल होने का नोटिस जारी हुआ

jantaserishta.com
27 Jun 2022 11:17 AM IST
कॉलेज में बवाल, बीजेपी में शामिल होने का नोटिस जारी हुआ
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

अहमदाबाद: गुजरात के एक कॉलेज के प्रिंसिपल ने स्टूडेंट्स को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का नोटिस जारी किया है. बताया जा रहा है कि ये नोटिस भावनगर के गांधी गर्ल्स आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के प्रिंसिपल ने जारी किया है. प्रिंसिपल की ओर से जारी किए गए इस नोटिस के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन की बात कही है.

भाजपा जॉइन करने के लिए प्रिंसिपल की ओर से जारी इस नोटिस का कड़ा विरोध करते हुए कांग्रेस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. आजतक के पास प्रिंसिपल की ओर से जारी किया गया नोटिस मौजूद है.
प्रिंसिपल की ओर से गुजराती में जारी नोटिस में लिखा गया है कि सभी स्टूडेंट्स ये ध्यान रखें कि भाजपा में पेज कमेटी के सदस्य के रूप में रजिस्ट्रेशन के लिए सभी को अपना पासपोर्ट साइज का फोटो लाना होगा. भावनगर नगर निगम सीमा के अंदर रहने वाले स्टूडेंट्स को ही मेंबर बनाया जाएगा. साथ ही अन्य प्रत्येक छात्र को भाजपा की सदस्यता लेने के लिए मोबाइल फोन लाना होगा.
कांग्रेस ने प्रिंसिपल के इस नोटिस का कड़ा विरोध किया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. संभवत: आज शाम तक कॉलेज की ओर से इस संबंध में कोई बयान जारी किया जा सकता है. उधर, कांग्रेस का कहना है कि वे प्रिंसिपल के इस नोटिस का विरोध करेगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story