भारत

तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार विधानसभा में हंगामा

jantaserishta.com
11 July 2023 12:17 PM IST
तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार विधानसभा में हंगामा
x
पटना: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा ने सदन में जबरदस्त हंगामा किया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दिन के दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने चार्जशीटेड तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने प्रश्नकाल शुरू करने की घोषणा की। इसके बाद भाजपा के विधायक तेजस्वी के इस्तीफे को लेकर हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए। इस दौरान सदस्य कुर्सी भी पटकने लगे। अध्यक्ष बार- बार सदस्यों को अपने स्थान पर जाने के लिए कहते रहे। भाजपा सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरोध में भी नारे लगाए।
अध्यक्ष ने कहा कि यह अशोभनीय है। जब भाजपा के विधायक नहीं रुके तो अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही दो बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी। विपक्ष के नेता सिन्हा ने कहा कि चार्जशीटेड उप मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री इस्तीफा क्यों नही ले रहे हैं। मुख्यमंत्री तो एफआईआर दर्ज होने पर ही मंत्री का इस्तीफा ले लेते थे।
सोमवार को भी तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा हुआ था और दिन भर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story