भारत

मॉल के बार में हंगामा, डांस कर रही लड़कियों को उठाने की धमकी

Nil dhankar
3 April 2025 7:48 AM IST
मॉल के बार में हंगामा, डांस कर रही लड़कियों को उठाने की धमकी
x
पढ़े पूरी खबर

नोएडा। गार्डेन गैलेरिया मॉल में स्थित एक बार में डांस कर रही लड़कियों के साथ एक युवक और उसके साथियों ने छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर मॉल के बाहर से उठवा लेने की धमकी दी। बीचबचाव करने आए लोगों के साथ भी अभद्रता की गई। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली से पार्टी करने के लिए नोएडा आए थे। युवती ने सेक्टर-39 पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 28 मार्च को वह अपने दो सहेलियों के साथ गार्डन गैलेरिया मॉल में पार्टी करने गई थीं। तीनों जब डांस कर रही थीं, तभी तीन लोग आए और शिकायतकर्ता की सहेली के साथ छेड़खानी करने लगे। इसका विरोध करने पर भी आरोपी नहीं माने और उन्हें लगातार परेशान करते रहे। तीनों आरोपियों ने शराब के नशे में युवतियों के साथ डांस करने की जिद्द पकड़ ली। ऐसा करने से मना करने पर आरोपियों ने युवतियों के साथ धक्का-मुक्की की और गलत तरीके से छूने लगे। युवतियों ने मामले की शिकायत मैनेजर से की।

मैनेजर तुरंत मौके पर पहुंचा और युवतियों को परेशान कर रहे युवकों को बाहर जाने को कहा। जाते समय दीपंजन घोष नाम के आरोपी ने शिकायतकर्ता की सहेली के कंधे पर हाथ मारा और बाहर निकलने पर उठवा लेने की धमकी दी। डर के कारण युवतियां सहमी हुई थीं और काफी देर तक मॉल से बाहर ही नहीं निकलीं। इस दौरान मामले की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

युवतियों ने बदसलूकी का विरोध किया तो आरोपियों ने वहां पर हंगामा करना शुरू कर दिया। शराब पी रहे अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने उनके साथ भी गाली गलौज की। मॉल प्रबंधन ने आरोपियों को बाहर निकलने को कहा तो उसके साथ भी बदसलूकी की गई। पुलिस मॉल के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। उनका दावा है कि प्राथमिक जांच में छेड़खानी के प्रमाण नहीं मिले हैं। कई अन्य कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस के मुताबिक युवतियों के साथ बदसलूकी करने वाले आरोपी निजी कंपनी में काम करते हैं और आए दिन शराब पीने गार्डन गैलेरिया आते रहते हैं। गौरतलब है कि बीते साल भी नवंबर में पार्टी करने आई एक युवती को उसकी ही कंपनी के मैनेजर ने छेड़ा था। युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


Next Story