भारत

वाहन चेकिंग के दौरान बवाल: पुलिस वालों पर ही हावी हुए बाइक सवार, गाली-गलौज कर किया मारपीट

Admin2
28 May 2021 4:00 PM GMT
वाहन चेकिंग के दौरान बवाल: पुलिस वालों पर ही हावी हुए बाइक सवार, गाली-गलौज कर किया मारपीट
x
FIR दर्ज

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाने की पुलिस ने एनएच 83 पर सागरपुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। जांच के दौरान एक बाइक चालक नियम की अनदेखी करते जहानाबाद की ओर जा रहा था। बाइक पर तीन लोग सवार थे जिसमें एक महिला भी थी। जबकि बाइक पर दो लोगों को ही बैठने के ही अनुमति है।

बाइक पर बैठे दोनों लोग बिना हेलमेट के थे। पुलिस ने रोक कर उन लोगों से कागजात की मांग की और लॉकडाउन का उल्लंघन कर वाहन चलाने का कारण पूछा। इस पर तीनों लोग पुलिस के साथ गाली गलौज करने लगे। पुलिस ने उनसे थाने चलने को कहा। इसपर तीनों उग्र हो गए और पुलिस टीम के साथ मारपीट करने लगे। पत्थर फेंककर पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया। पुलिस के साथ मारपीट करने के बाद बाइक सवार जहानाबाद की ओर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर मखदुमपुर थाने से अतिरिक्त पुलिस पहुंची। मई के निकट इन लोगों को पकड़ा गया। तीनों को पकड़ कर थाना लाया गया।

थाने में उन लोगों ने थानाध्यक्ष रंजय कुमार और सीओ राजीव रंजन पर पत्थर फेंक कर हमला कर दिया। जिससे सीओ और थानाध्यक्ष घायल हो गए। इस घटना में चालक महेश प्रसाद को सबसे अधिक चोटें आई हैं। घटना में सिपाही मनोज कुमार सिंह और मुकेश कुमार भी घायल हो गए। सभी घायल पुलिस कर्मियों, सीओ, थाना अध्यक्ष का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया। पुलिस पर पथराव करने वाले लोग विशुनगंज ओपी के कन्हैया विगहा गांव के रहने वाले हैं। सीओ रजिव रंजन ने बताया कि उन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Next Story