शादी के दौरान बवाल, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों पर हमला, जानें पूरी वजह

चेन्नई: गुरुवार को कर्नाटक के बेलागावी तालुक इलाके में शादी के दौरान कन्नड़ गाना बजाने से कुछ लोगों की भावनाएं आहत हो गई और उन्होंने दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों की बुरी तरह पिटाई की गई। इस घटना में पांच लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए बेलगम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि महाराष्ट्र की स्थानीय भाषायी समिति महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) के कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि बारात में डांस के बीच अचानक लोग घुस आए और लोगों की पिटाई करनी शुरू कर दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





