भारत

सदन में हंगामा जारी, लोकसभा 2 बजे तक और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित

jantaserishta.com
17 Dec 2021 12:48 PM IST
सदन में हंगामा जारी, लोकसभा 2 बजे तक और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित
x

नई दिल्ली: लोकसभा में भी शुक्रवार को लखीमपुर खीरी केस को लेकर हंगामा जारी रहा. इसके चलते सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया है.

राज्‍यसभा में चेयरमैन वेंकैया नायडू ने संसद की कार्यवाही में हंगामे को लेकर चिंता व्‍यक्‍त की है. उन्‍होंने शुक्रवार को राज्‍यसभा की कार्यवाही को सोमवार तक के लिए स्‍थगित कर दिया है.
वेंकैया नायडू ने इस दौरान कहा, 'आज मैंने सदन के नेता और विपक्ष के कुछ वरिष्ठ सदस्यों के साथ बात की. मैं आप में से हर एक से अपील करना चाहता हूं, कृपया यह देखने के लिए कुछ आम सहमति बनाएं कि सदन में सामान्य रूप से काम चले. मैं सोमवार तक के लिए सदन को स्‍थगित कर रहा हूं.'
संसद के शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session Live Updates) इस समय हंगामेदार चल रहा है. लखीमपुर खीरी हिंसा मामले (Lakhimpur Kheri Case) और 12 विपक्षी सांसदों के निलंबन समेत अन्‍य मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है. लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में विपक्ष की ओर से केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री अजय मिश्रा (Ajay Mishra) के इस्‍तीफे की मांग की जा रही है. इसे लेकर गुरुवार को भी संसद के दोनों सदनों में हंगामा दिखा. इससे सरकार और विपक्ष में गतिरोध बना रहा. इसके कारण संसद की कार्यवाही बाधित हुई.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story