भारत

मणिपुर पर लोकसभा में हंगामा जारी, सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

jantaserishta.com
31 July 2023 11:48 AM IST
मणिपुर पर लोकसभा में हंगामा जारी, सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
x
नई दिल्ली: मणिपुर मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग को लेकर विपक्षी दलों का सोमवार को भी लोक सभा में हंगामा जारी रहा। हंगामे और नारेबाजी के बीच लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही को चलाने का प्रयास किया।
लेकिन हंगामा जारी रहने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सांसद प्लेकार्ड लहराते हुए वेल में लगातार नारेबाजी करते रहे। विपक्षी सांसदों के प्लेकार्ड लहराने की वजह से मंत्रियों को भी अपनी सीट छोड़कर, पीछे वाली सीटों पर जाकर जवाब देना पड़ रहा है। प्रश्नकाल चलने देने की अपील बेअसर होने पर लोक सभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story