भारत

महिलाओं की फटी जींस पर सीएम के बयान से बवाल, महिला नेताओं का हमला- CM साहब सोच बदलो!

jantaserishta.com
18 March 2021 10:32 AM IST
महिलाओं की फटी जींस पर सीएम के बयान से बवाल, महिला नेताओं का हमला- CM साहब सोच बदलो!
x

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा महिलाओं के पहनावे को लेकर जो बयान दिया गया है, उसपर विवाद बढ़ गया है. सोशल मीडिया पर इस बयान पर बहस छिड़ गई है, तो वहीं राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का भी अंबार लग गया है. तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने तीरथ सिंह रावत के बयान पर तीखा हमला बोला है.

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्विटर पर लिखा कि उत्तराखंड CM कहते हैं, 'जब नीचे देखा तो गम बूट थे और ऊपर देखा तो... एनजीओ चलाती हो और घुटने फटे दिखते हैं?' CM साहब, जब आपको देखा तो ऊपर-नीचे-आगे-पीछे हमें सिर्फ बेशर्म-बेहूदा आदमी दिखता है.
आपको बता दें कि ना सिर्फ महुआ मोइत्रा बल्कि कई राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से तीरथ सिंह रावत के बयान की निंदा की गई है. कांग्रेस पार्टी द्वारा भी लगातार सोशल मीडिया पर तीरथ सिंह रावत के बयान की आलोचना की जा रही है.
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी तीरथ सिंह रावत के बयान पर टिप्पणी की. प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि देश की संस्कृति और संस्कार पर उन आदमियों से फर्क पड़ता है, जो महिलाओं और उनके कपड़ों को जज करते हैं. सोच बदलो मुख्यमंत्री जी, तभी देश बदलेगा.
बीते दिन आए बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छिड़ी. इतना ही नहीं, तीरथ सिंह रावत के बयान के विरोध में सोशल मीडिया पर एक नया हैशटेग चल रहा है #RippedJeansTwitter.
क्या कहा था तीरथ सिंह रावत ने?
बता दें कि तीरथ सिंह रावत हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने हैं और लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. उनका एक बयान कल ही सामने आया था जहां वो महिलाओं के फटी जींस पहनने को लेकर टिप्पणी कर रहे थे और कह रहे थे कि ये कैसे संस्कार हैं.

तीरथ सिंह रावत ने युवाओं के पश्चिम सभ्यता की ओर आकर्षित होने और संस्कार सीखने को लेकर भी बयान दिया था. जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है. Live TV


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story