ताज होटल में हंगामा, नाबालिग प्रेमिका को लेकर पहुंचा था मुस्लिम युवक, बजरंग दल ने पकड़ा

यूपी। बरेली में उस समय हड़कंप मच गया जब नैनीताल फोरलेन हाईवे पर मौजूद ताज होटल में नाबालिग आईटीआई छात्रा के साथ एक मुस्लिम युवक रात भर रुका। हिंदू संगठन को जब इसकी जानकारी हुई तो वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा। कमरे के अंदर दोनों को जिस हालत में पकड़ा, उसे देखकर पुलिस शर्मसार हो गई। यह देखकर हिंदू संगठन ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने नाबालिग छात्रा के घर वालों को बुलाया है।
वाराणसी की रहने वाली किशोरी यहां से आईटीआई कर रही है। उसकी यहां के मुजाहिद नाम के युवक से जान पहचान हो गई। आरोप है कि मुजाहिद ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे बहला फुसलाकर नैनीताल रोड डंडिया गांव स्थित होटल ताज में ले गया और रात भर वही रुका। सुबह करीब 5 बजे हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल कार्यकर्ताओं के साथ होटल पहुंच गए। यहां मुस्लिम युवक मुजाहिद को नाबालिग छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। उन्होंने वहां हंगामा किया तो सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
हिमांशु पटेल ने इस मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस से इस मामले की सोशल मीडिया के जरिए शिकायत कर युवक मुजाहिद और होटल मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने होटल के रजिस्टर और सीसीटीवी भी चेक कर जांच शुरू कर दी है। हिमांशु पटेल का कहना है कि बिना किसी सत्यापन के नाबालिग लड़की को क्यों रुकने दिया गया। पुलिस किशोरी और युवक को थाने ले आई। किशोरी के बयान लेने के साथ पुलिस ने उसके घर वालों को सूचित कर बुलाया है। आरोपी युवक बिरयानी बेचने का काम करता है।





