भारत

लाइनमैन की मौत के बाद बवाल, गुस्साए परिजनों ने अधिकारियों पर लगाया बड़ा आरोप

jantaserishta.com
2 March 2022 5:02 PM IST
लाइनमैन की मौत के बाद बवाल, गुस्साए परिजनों ने अधिकारियों पर लगाया बड़ा आरोप
x
कर्मचारी ने मौत से पहले बनाए गए वीडियो में कहा था कि अधिकारियों को शटडाउन करने को कहा था.

कानपुर: कानपुर में बिजली ठीक करने के दौरान एक लाइनमैन की मौत हो गई जिसके बाद उसके परिजनों ने जमकर बवाल किया. बिजली कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों ने बिजली घर और सड़क जाम कर विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए. घटना शहर के बर्रा इलाके की है.

कर्मचारी ने मौत से पहले बनाए गए वीडियो में कहा था कि अधिकारियों को शटडाउन करने को कहा था. परिजनों ने बताया कि सीनियर्स ने शटडाउन करने का आश्वासन देने के बाद भी पोल पर बिजली की सप्लाई चालू रखी जिससे कर्मचारी की मौत हो गई.
परिजनों ने अधिकारियों पर लाइनमैन को जानबूझ कर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया. बर्रा इलाके के रहने वाले लखन द्विवेदी बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे. 27 फरवरी को बिजली विभाग के इंजीनियरों ने बिजली की सप्लाई ठीक करने के लिए उन्हें एक पोल पर चढ़ा दिया था.
नियम के मुताबिक खराबी को ठीक करने से पहले बिजली के सप्लाई को बंद कर देना चाहिए था, लेकिन उस वक्त लाइन बंद नहीं की गई जिससे लखन झुलस गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज उसकी मौत हो गई.
लाइनमैन लखन ने मरने से पहले वीडियो बनाकर बयान दिया था जिसमें कहा था कि मेरे अधिकारियों ने मुझे रनिंग लाइन में डाल दिया, जबकि मैंने उनसे पूछा था कि क्या लाइन बंद है, अधिकारियों ने मुझे सप्लाई बंद होने का आश्वासन दिया था.
लाइनमैन की मौत के बाद नाराज परिवार ने पहले बिजली घर को जाम कर दिया, फिर हाइवे को भी बाधित कर दिया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन पीड़ित परिवार के सदस्यों ने जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और 50 लाख के मुआवजे की मांग की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story