भारत

नूपुर शर्मा के बयान पर देश भर में बवाल! अब पुलिस का एक्शन शुरू हुआ

jantaserishta.com
10 Jun 2022 5:22 PM IST
नूपुर शर्मा के बयान पर देश भर में बवाल! अब पुलिस का एक्शन शुरू हुआ
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

लखनऊ: आज जुमे की नमाज के बाद पूरे देश भर की मस्जिदों के सामने घमासान मच गया. नमाजियों ने जमकर प्रदर्शन किया और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से निकाली गईं नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की. सबकी एक ही मांग है कि नूपुर को गिरफ्तार किया जाए. लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक... उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बवाल जारी है.

हालांकि जिस कानपुर में एक हफ्ते उसी बयान को लेकर भारी उपद्रव हुआ था वहां आमतौर पर शांति रही. पुलिस के भारी बंदोबस्त की वजह से कानपुर में कोई बवाल नहीं हुआ. लेकिन दूसरे शहरों में पुलिस को ऐसी कोई आशंका नहीं थी फिर भी नमाजियों ने नारेबाजी और हंगामा हुआ. इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार एक्शन में आ गई है.
सहारनपुर में पुलिस ने 21 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा हाथरस में 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. हाथरस में बवाल के बाद सड़कों पर भारी फोर्स तैनात है. डीआईजी दीपक कुमार ने कहा है कि यह छोटा सा कस्बा है, पथराव हुआ है, 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, सख्त कार्रवाई की जा रही है, शांति व्यवस्था कायम है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story