भारत

आरएसएस कार्यकर्ता को गोलियों से भूना, हत्या से पनपा लोगों में आक्रोश

jantaserishta.com
12 July 2023 1:22 PM IST
आरएसएस कार्यकर्ता को गोलियों से भूना, हत्या से पनपा लोगों में आक्रोश
x
पुलिस के अनुसार वारदात के पीछे कोई रंजिश हो सकती है।
धनबाद: धनबाद जिले के टुंडी में अपराधियों ने आरएसएस के कार्यकर्ता शंकर प्रसाद को गोलियों से भून डाला। वारदात मंगलवार देर रात की है, लेकिन इसका जानकारी बुधवार सुबह को लोगों को हुई।
शंकर प्रसाद लगभग तीन दशकों से आरएसएस से जुड़े थे। वह संघ से जुड़े संगठन जिला वनवासी कल्याण केंद्र के जिला कार्य प्रमुख भी थे। वारदात को लेकर इलाके में आक्रोश है। हत्या की वजहों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस के अनुसार वारदात के पीछे कोई रंजिश हो सकती है।
बुधवार सुबह पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शकर पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के दुमा गांव के रहने वाले थे। वह ग्राम रक्षा दल के लिए भी काम करते थे। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस के सहयोग से धनबाद के कई गांवों में ग्रामीणों ने ग्राम रक्षा दल बनाया है। शंकर भी शहरपुरा गांव में इस दल के सदस्य थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात वह अपने घर से शहरपुरा जा रहे थे, तभी अपराधियों ने कब्रिस्तान के पास उनपर छह गोलियां दागीं।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को अपराधियों के बारे में सूचना देने के कारण वह कुछ लोगों की आंखों की किरकिरी बने हुए थे। गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने हत्याकांड का उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story